फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 13 दिन पहले चुनरी के फंदे से लटक गई छात्रा

Sun, 09 Feb 2014 08:54 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर की बागू कालोनी में इंजीनियरिंग की छात्रा ने अपनी ही चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की लाश उसके कमरे में लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का पत नहीं चल सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि उसकी 22 फरवरी को शादी होनी थी। पुलिस के मुताबिक वह शादी से खुश नहीं थी। हालांकि परिजन खामोश हैं।

यह भी पढ़ें: क्यों पंखे से लटक गए 2 इंजीनियर?

एसओ हरदयाल यादव ने बताया कि कृष्णानगर बागू की गली नंबर-3 में प्रियंका (22) परिवार से साथ रहती थी। प्रियंका न्यू ऐरा कालेज में पालीटेक्निक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार सुबह छात्रा घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


बाजार से मां के घर लौटने पर वारदात का पता चला। प्रियंका का शव बंद कमरे में चुनरी के सहारे पंखे से लटका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। एसओ विजयनगर ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि परिजनों ने 22 फरवरी को प्रियंका की शादी थी।

यह भी पढ़ें: प्रेमी जोड़े ने रची ऐसी खौफनाक साजिश कि...

पुलिस का मानना है कि प्रियंका शायद अपनी शादी से नाखुश थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। दूसरी ओर परिजनों फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल की नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें