फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने एकतरफा प्यार में गंवाई जान

Thu, 23 Jan 2014 11:26 PM IST
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर ब्रिज विहार कालोनी के रहने वाले पालीटेक्निक छात्र अंकुर चौधरी (18) की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को उसका शव मसूरी की नाहल झाल में मिला। वह 13 जनवरी से लापता था।
विज्ञापन


मुरादनगर पुलिस का दावा है कि एकतरफा प्यार में गंगनहर में कूदकर अंकित ने आत्महत्या की है। वह कालोनी की एक छात्रा से प्रेम करता था। छात्रा के इनकार पर उसने यह कदम उठाया था। नहर में कूदने से पहले उसने छात्रा को एसएमएस भी किया था कि ‘गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर रहा हूं।

छात्र के मोबाइल रिकार्ड के आधार पर पुलिस ने यह खुलासा किया है। हालांकि मृतक के परिजन प्रेम प्रसंग से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन


मेरठ के रहने वाले विनोद मुरादनगर की ब्रिज विहार कालोनी में रहते हैं। उनका पुत्र अंकुर चौधरी परतापुर बाईपास स्थित सुभारती कालेज में पालीटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह 13 जनवरी को लापता हो गया था। छात्र का बैग पुलिस को गंगनहर के किनारे पड़ा मिला था।

परिजनों ने 14 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को गंगनहर से मिले छात्र के बैग में उसका मोबाइल मिला था, जिसमें मैसेज के आधार पर पता चला कि वह कालोनी निवासी 10वीं की छात्रा से एकतरफा प्यार करता था।

13 जनवरी को छात्र और छात्रा की मुलाकात मोदीनगर स्थित मोदी मंदिर में हुई थी, जहां छात्रा ने युवक का प्रपोजल ठुकरा दिया था। इस पर छात्र ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

परिवार में कोहराम
विनोद कुमार के चार बच्चों में अंकुर सबसे छोटा था। पिता गाजियाबाद स्थित प्राईवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। छात्र की लाश मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

स्कूल यूनिफार्म से हुई पहचान
मसूरी पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि नाहल झाल के रेग्युलेटर में एक शव अटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा मृतक ने कालेज की यूनिफार्म पहनी हुई थी। यूनिफार्म पर कालेज का नाम भी लिखा था। छानबीन में उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें