फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग के दौरान फौजी सैल्यूट न करने पर कमरे में बंद करके पीटा

Thu, 03 Sep 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में लाख प्रयासों के बावजूद रैगिंग की घटनाएं नहीं थम रही हैं। नए सत्र की शुरूआत में ही रैगिंग के मामले सामने आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


नए सत्र के दूसरे ही दिन जूनियर छात्र को सीनियर छात्रों ने हॉस्टल के कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ न सिर्फ अभद्रता की बल्कि पिटाई भी लगाई।

आधा घंटे बाद धमकी देकर छोड़ा। मामला दोपहर 12:30 बजे आगरा कॉलेज इंजीनियरिंग फैकल्टी गेट के सामने का है। ड्रेसकोड में खंदारी निवासी रवि और दयालबाग के विजय (बदले हुए नाम) घर लौट रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

फौजी सैल्यूट न करने पर दी थी धमकी

आरोप है कि बाइकों पर सवार पांच-छह सीनियर छात्रों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। छात्र बैच 2014 के बताए जा रहे हैं। इन्होंने जूनियरों से सैल्यूट करने को कहा।

इस पर छात्रों ने उन्हें विश किया लेकिन एक सीनियर ने गाली देते हुए फौजियों की तरह सैल्यूट करने को कहा।

रवि ने विरोध किया तो उससे हॉस्टल में समझ लेने की धमकी दी गई जबकि विजय को जबरन बाइक पर बैठाकर पंत हॉस्टल ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें