फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के नामी स्कूल की घटना: क्लास में सहपाठी धमकाने के लिए पिस्टल लेकर पहुंचा छात्र, पुलिल किया गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 09:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्कूल के प्रिंसिपल ने 18 साल के एक छात्र राज कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और दस कारतूस मिले। अमन विहार थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अमन विहार इलाके में स्थित एक नामी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र विवाद के बाद सहपाठी को धमकाने के लिए भरी पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया। एक शिक्षक ने दूसरी मंजिल के शौचालय में हथियार छिपाने के दौरान उसे पकड़ लिया और उसे प्रिंसिपल के पास भेजा। प्रिंसिपल की शिकायत पर स्कूल पहुंची पुलिस ने छात्र को बालिग होने की वजह से गिरफ्तार कर लिया। छात्र की पहचान 18 साल के राजकुमार के रूप में हुई है। छात्र के पिता पेशे से ठेकेदार हैं।

विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 19 जनवरी को अमन विहार को सूचना मिली कि जाने माने पब्लिक स्कूल के अंदर एक छात्र पिस्टल लेकर घूम रहा है। मामले की गंभीरता और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। 
विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल ने 18 साल के एक छात्र राज कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और दस कारतूस मिले। अमन विहार थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें