फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के का फेसबुक हुआ हैक तो छोड़ गई गर्लफ्रेंड, ये थी असल वजह

Tue, 12 Feb 2019 03:42 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Hacker
विज्ञापन
बीबीए छात्र का फेसबुक अकाउंट हैक कर हैकर ने उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करा दिया। छात्र का आरोप है कि हैकर ने उसके फेसबुक अकाउंट से गर्लफ्रेंड के साथ अपशब्द कहे और उसके कुछ दोस्तों को अश्लील फोटो भी भेज दिया। 
विज्ञापन


छात्र ने कोतवाली फेज थ्री पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-66 निवासी एक युवक सेक्टर-62 स्थित एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। 

शनिवार सुबह जब उसने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया तो गर्लफ्रेंड उससे नाराज होकर ब्रेकअप करने की बात कही। जब उसने कारण पूछा तो उसने बताया कि फेसबुक पर तुमने मुझे गाली दी। 
विज्ञापन


उसके दोस्तों को भी अश्लील क्लिप भेजी है। इसके बाद जब उन्होंने फेसबुक की जांच की तो यह बात सही निकली। नितिन ने बताया कि किसी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर ऐसा किया है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

होटल के सामने से फॉर्च्यूनर चोरी
नोएडा के सेक्टर-15 स्थित एक होटल के सामने से दवा कारोबारी की फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी हो गई। यह घटना रविवार रात हई। लखनऊ निवासी एसएस चौहान लखनऊ से देर रात नोएडा पहुंचे थे। होटल की पार्किंग न होने के कारण उन्होंने कार सड़क पर खड़ी कर दी थी। सुबह उठे तो कार गायब थी। उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस से की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें