बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज हवा चल रही थी। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे के अंदर सामान्य से 1.2 डिग्री की कमी हुई है। उधर, अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सात बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 1500 मीटर रही। साथ ही, पालम एयरपोर्ट में सुबह साढ़े सात बजे तक दृश्यता 1500 मीटर रही।
आया नगर इलाका रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के मुताबिक आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड़ में 8.6, पालम में 9.5 और रिज में 9.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 23 फीसदी के साथ 95 फीसदी तक रहा।