पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, 7 जनवरी से लेकर 5 फरवरी के बीच पुलिस ने 475 अवैध हथियारों के अलावा 534 कारतूस बरामद कर 496 लोगों को गिरफ्तार किया। इसी अवधि में पुलिस ने 206.71 किलो मादक पदार्थ के अलावा 1200 से ज्यादा नशे के इंजेक्शन बरामद किए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 78 लाख के आसपास आंकी गई है। पुलिस ने 850 ग्राम सोना व 37.39 किलोग्राम चांदी भी बरामद की। 1.14 लाख लीटर शराब पहली बार राजधानी में पकड़ी गई।