फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सहेगी सर्द हवाओं का सितम: तीन दिन चलेंगी तेज हवाएं, कोहरा भी करेगा तंग, 8 जनवरी तक का पूर्वानुमान जारी

Tue, 06 Jan 2026 07:03 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्लीवासी कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के बीच ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। कोहरे और ठंडी हवाओं का यह दौर वाहन चालकों और आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरते लोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में अब सर्द हवाओं का सितम दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन तेज सर्द हवाएं चलेंगी। इस बीच सुबह के वक्त मध्यम कोहरे की समस्या वाहन चालकों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 8 जनवरी के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। गलन भरी हवाओं के चलते सोमवार को दिनभर लोग परेशान रहे। हल्के बादलों के चलते के ज्यादातर हिस्सों में धूप नहीं निकली। दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए, लेकिन बर्फीली ठंडी हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया।

विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम के साथ 18.5 रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.3 डिग्री रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 71 प्रतिशत रही। वहीं, रिज में पारा 8.4 दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 6.6, लोधी रोड में 7.2 व पालम में 7 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

6 से 11 जनवरी ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 6, 7 और 8 जनवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। यानी इन तारीखों पर धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। 6 और 7 जनवरी को दिल्ली में दोपहर के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद हवा की गति धीमी होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 8 जनवरी को हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। ऐसे में दोपहर के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, 9 और 11 जनवरी को अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से छिटपुट हल्के बाद नजर आ सकते हैं। हालांकि, 9 जनवरी को दिल्ली में हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें