फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनने पर लग सकती है रोक

Tue, 09 Sep 2014 01:21 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग एनसीआर सहित सूबे के कई हिस्सों में ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगा सकती है। इन क्षेत्रों में आरटीओ के पास ड्राइविंग ट्रैक नहीं है और बिना ड्राइविंग परीक्षण के लाइसेंस जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (टीसी) ने आरटीओ को तत्काल ट्रैक बनवाने के आदेश दिए हैं। दरअसल, आवेदक को आरआई के सामने ड्राइविंग एग्जाम देना होता है। इसके लिए आरटीओ आफिस या उसकेआसपास ड्राइविंग ट्रैक होना अनिवार्य है।

टीसी के रविंद्र नायक ने आदेश जारी कर तत्काल ड्राइविंग ट्रैक बनवाने को कहा हैं। उन्होंने वी, एच, जेड, एक्स या वाई शेप के ट्रैक पर परीक्षा के बाद ही लाइसेंस जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ एआरटीओ केपी गुप्ता बताया कि 15 दिन में ड्राइविंग ट्रैक बनवाने के लिए जमीन की उपलब्धता पर रिपोर्ट दी जानी है। यहां ट्रैक के लिए जमीन नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें