फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कार खड़ी करने के विवाद में पथराव और चाकू से किया हमला, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी की घटना, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया और चाकू से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भागे हुए दो अन्य की तलाश जारी है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को भलस्वा डेयरी में झगड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां कृष्णपाल और उनके परिवार के चार लोग घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक गाड़ी ली है जिसे वह अपने घर के सामने पार्क करते हैं। उनके पड़ोस में वसीम अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पास भी गाड़ी है। आरोप है कि वसीम अपनी गाड़ी को आरी तिरछी खड़ी करता था जिसकी वजह से उन्हें अपनी गाड़ी ले जाने और खड़ी करने में दिक्कत हो रही थी। इसको लेकर वह वसीम से कई बार शिकायत कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वसीम ने कुछ लोगों को बुला लिया। आरोपी है कि उन्होंने पहले पथराव किया और फिर पीड़ित और परिवार के अन्य सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान, आस पास के लोगों से पूछताछ और पीड़ितों के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तड़के वसीम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भागे हुए दो आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला दो पड़ोसी परिवारों के बीच मारपीट का था, इसमें कोई सांप्रदायिक पहलू शामिल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें