फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कोकीन की तस्करी में ऑटो चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
10.44 ग्राम कोकीन बरामद, नाईजीरियाई युवक के लिए कर रहा था काम
विज्ञापन

नई दिल्ली। रोहिणी जिला नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स तस्करी करने वाले एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतबरी निवासी सद्दाम हुसैन (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से 10.44 ग्राम कोकीन बरामद की है। जांच में पता चला कि आरोपी एक नाइजीरियाई युवक के लिए ड्रग्स तस्करी का काम कर रहा था। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 16 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि एक ऑटो चालक ड्रग्स की तस्करी में लिप्त है और वह प्रशांत विहार में सप्लाई करने के लिए आने वाला है। निरीक्षक अजमेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए जगह पर निगरानी बढ़ाई और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक है और वह एक नाइजीरियाई युवक के लिए तस्करी करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें