फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: थाईलैंड से निकाला गया गैंगस्टर काला खैरमपुरिया का साथी रोहित, बेंगलुरु से गुरुग्राम लेकर पहुंची STF

Sat, 27 Jul 2024 10:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गैंगस्टर काला खैरमपुरिया गिरोह के मुख्य सदस्य रोहित को भी एसटीएफ गुरुग्राम की टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट से गुरुग्राम लेकर पहुंची। आरोपी रोहित हिसार के महेंद्रा शोरूम के बाहर फायरिंग कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले का मास्टरमाइंड था। 
 
विज्ञापन
आरोपी रोहित गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर काला खैरमपुरिया गिरोह के मुख्य सदस्य रोहित को भी एसटीएफ गुरुग्राम की टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट से गुरुग्राम लेकर पहुंची। आरोपी रोहित हिसार के महेंद्रा शोरूम के बाहर फायरिंग कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले का मास्टरमाइंड था। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। काला खैरमपुरिया के साथ थाईलैंड में ही रह रहा था। काला खैरमपुरिया को 15 दिन पहले ही एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था, जिसकी पूछताछ के बाद उसे देश लाने में एसटीएफ को सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


एसटीएफ के डीएसपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि आरोपी रोहित के खिलाफ इससे पहले कोई केस नहीं था, जिससे वह अपने ही पासपोर्ट का इस्तेमाल कर थाईलैंड भाग गया था। काला खैरमपुरिया अभी भी रिमांड पर है। खैरमपुरिया से मिले इनपुट के बाद ही आरोपी रोहित का लुक आउट नोटिस जारी कर थाइलैंड से भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई थी। 

बता दें कि 24 जून को हिसार की ऑटो मार्किट स्थित महेंद्रा के शोरूम पर तीन बाइक पर आए युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके विदेश में बैठे काला खैरमपुरिया व हिमांशु भाऊ के नाम पर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। यही नहीं फिरौती नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें