फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने ही बेटी को कर दिया गर्भवती, सालों से यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया नगर इलाके में रिश्तों को तार-तार करते हुए एक सौतेले पिता ने 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी जब गर्भवती हो गई तो मां को घिनोनी वारदात को पता चला।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मानें तो जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पिछले कई सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक सपना (16)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जामिया नगर इलाके में रहती है।

सपना को देखकर उसकी नियत खराब हो गई

पिता की मौत के बाद करीब आठ साल पहले सपना की मां ने जामिया नगर में रहने वाले एक शख्स से शादी कर ली थी। सपना की मां घरों में छोटा-मोटा काम करता है।

शादी के कुछ सालों बाद ही सपना को देखकर उसकी नियत खराब हो गई। आरोपी डरा धमकाकर अपनी सौतेली बेटी सपना के साथ दुष्कर्म करने लगा।

किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

उसने गर्भवती होने पर मां को सारी बात बताई

सालों से चल रही इस घिनौनी हरकत से पर्दा उस वक्त उठ गया जब किशोरी गर्भवती हो गई। सपना ने गर्भवती होने पर मां को सारी बात बताई।

मां सपना को लेकर मंगलवार शाम थाने पहुंची और आरोपी सौतेल पिता के के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को दबोच लिया।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें