पुलिस बच्चों के अभिभावकों से भी संपर्क कर लिखित शिकायत मांग रही है। अगर कोई अभिभावक शिकायत देता है तो उसे सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। पूरी जानकारी एकत्र करने के बाद जांच अधिकारी संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाएंगे। मामले में स्कूल की कैंटीन चलाने वाली सोडेक्सो कंपनी से भी संपर्क किया जाएगा। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट महेंन्द्र सिंह की शिकायत पर आईपीसी की धारा 328, 332 व 341 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले में जितने ज्यादा अभिभावक शिकायत और बयान देंगे, केस उतना मजबूत होगा। इससे स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना आसान होगा।
10 वर्ष तक की हो सकती है सजा
धारा 328 : जहरीला पदार्थ देना। इसमें अधिकतम दस वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
धारा 332 : सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना। इसमें अधिकतम तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
धारा 341 : अधिकृत व्यक्ति या अधिकारी को रोकना। इसमें एक माह की सजा का प्रावधान है।
(धारा 328 व 332 गैर जमानती अपराध की श्रेणी में आता है।)
मालिक से लेकर कर्मचारी को बनाए जा सकते हैं आरोपी
थाना एक्सप्रेसवे में दर्ज एफआईआर में स्कूल प्रबंधन को आरोपी बनाया गया है। लिहाजा इस केस मेें जांच के आधार पर स्कूल मालिक से लेकर कर्मचारी तक आरोपी बन सकते हैं।
पुलिस के अनुसार स्कूल निदेशक, प्रिंसिपल, प्रशासनिक अधिकारी, कैंटीन/मेस प्रभारी इस घटना के लिए सीधे तौर पर आरोपी हैं। जांच के आधार पर स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों को आरोपी बनाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार सभी अस्पतालों की जिम्मेदारी है कि वह किसी भी पुलिस केस में खुद अपनी तरफ से तत्काल पुलिस को सूचित करेंगे। इसके लिए अस्पताल की तरफ से संबंधित थाने को एक प्रारूप (मीमो) भरकर जानकारी भेजनी होती है।
स्कूल के प्रभाव में आकर किसी अस्पताल ने शुक्रवार तक पुलिस को मीमो नहीं भेजा। इसलिए पुलिस टीम को अस्पतालों के चक्कर काटकर जानकारी जुटानी पड़ रही, जिसमें काफी वक्त लग रहा है।
अपोलो दिल्ली में भर्ती बच्चे
अभिषेक पुत्र राजीव, दीपक कुमार पुत्र माथुर राणा, राहुल पुत्र जगदीश, शिवम वाध्या पुत्र मनोज, प्रिंस निगम पुत्र ऋषिराम, नेहा पुत्री रामकिशन चौधरी, मोनिका पुत्री सरदार गुरबाग सिंह, गजेंद्र पुत्र अतर सिंह, शिव नंदनी पुत्री करण, भव्य कपूर पुत्र कमल कपूर, अनवी जैन पुत्री अमित जैन, बंदित कपूर पुत्र विवेक कपूर, मायरा पुत्री शिवानी और रेहाना पुत्री आशीष।
जेपी अस्पताल में भर्ती बच्चे
माजिया, अंजुई नाथ, बेबी रेहना, वातिका, देव, कायनी, नोएना, अतीक्स मदान और अरलनी।
मैक्स अस्पताल में भर्ती बच्चे
द्विज नागपाल (11), सवीर अरोड़ा (7), प्रावीर अरोड़ा (9), शैराबल (12), विवान अग्रवाल (7), त्वीसा अग्रवाल (11), शौर्यवीर धवन (6), अक्षरा धवन (9), वत्सल सिन्हा (6), आदित्य दत्त (9) और अनन्या बेंजवाल (10)।