फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से चोरों ने उड़ाए लाखों

Thu, 11 Dec 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मंगलवार रात को दो दुकानों से हजारों रुपये की नगदी समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत कर दी गई है। जीटी रोड पर नंद किशोर गोयल की खली की दुकान है। वहीं, धनेश चंद की हौजरी की दुकान और गोदाम है।

मंगलवार रात को चोर नंदकिशोर गोयल की दुकान की छत पर लगे रोशनदान को तोड़ कर अंदर घुसे और हजारों रुपये ले गए। इसके बाद चोरों ने धनेश चंद गोयल की हौजरी की दुकान और गोदाम से करीब ढाई लाख का कंप्यूटर और कीमती सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन


उधर, नगर में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि चोरी की वारदात को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें