फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए कांग्रेस आकाओं के दरवाजे पर दस्तक

Thu, 08 Jan 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने इतिहास में पहली बार विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व दो दर्जन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। तो बाकी बची 46 सीटों पर दावेदारों ने भागदौड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन


अमूमन चुनाव की घोषणा के बाद यह प्रक्रियाएं शुरू होतीं थी। बताते हैं कि कांग्रेस की दूसरी सूची चुनाव घोषणा के तुरंत बाद जारी होगी। इसमें ऐसे दावेदार अधिक होंगे जिन्होंने पिछले चुनाव में 25 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए थे।
कांग्रेस के टिकट दावेदार प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में इन दिनों किसी न किसी बहाने से दिखाई पड़ रहे हैं। एक कांग्रेसी नेता प्रदेश दफ्तर में गुलदस्ता लेकर पहंचे थे।
विज्ञापन


उनसे जब संवाददाता ने पूछा कि हैप्पी न्यू ईयर कब तक चलेगा तो सीधा जवाब मिला, जब तक कि टिकट फाइनल न हो जाए। वहीं, एक महिला दावेदार इन दिनों जगह-जगह सीट बदल रही हैं।

अपनी दावेदारी में डूसू की इस पूर्व अध्यक्ष ने कहा है कि छात्र राजनीति और प्रोफेसर होने के नाते तिमारपुर की सीट मिलेगी तो जीत पक्की है।

नई दिल्ली से टिकट की चाहत रखने वाले शीला दीक्षित के पास चक्कर मार रहे हैं तो पहाड़ी क्षेत्रों से संबंध रखने वाले स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल प्रकाश जोशी के पास पैरवी को पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा युवाओं की टोली राहुल के करीबियों से संपर्क साध रही है तो सीधे कांग्रेस अध्यक्ष के घर में धमक रखने वाले अहमद पटेल का आशीर्वाद लेने वाले कुछ नेता भी अपनी सीट पक्की बता रहे हैं।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें