UP International Trade Show
- फोटो : अमर उजाला
स्टॉल में बनी जल जीवन मिशन की पानी टंकी और नल की टोंटी से निकलते जल के मॉडल के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी ली। स्कूली छात्र-छात्राओं में स्टॉल को लेकर अधिक उत्सुकता नजर आई। बच्चे नए यूपी के बदलते गांव का स्वरूप देखकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने हर घर जल गांव के बाहर फोटो भी खिंचवाई और सेल्फी भी ली। बच्चों ने यहां आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को 'जल जीवन मिशन' लिखी टोपी, पेन, डायरी पुरस्कार के रूप में दी गई।
UP International Trade Show
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही विदेशी मेहमानों, निवेशकों और आगंतुकों की इन पांच दिनों के दौरान स्टॉल पर काफी भीड़ रही। नए यूपी के बदलते गांव को मिल रहे स्वच्छ पेयजल के लिए योगी सरकार और विभाग की तारीफ भी की। बता दें कि 21 सितंबर को शुरू हुए इस आयोजन का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। इस दौरान राष्ट्रपति ने हर घर जल गांव स्टॉल को निहारा था और सीएम योगी आदित्यनाथ स्टॉल के अंदर पहुंचे थे और उन्होंने योजना की जानकारी भी ली थी।