फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: वायुसेना के युद्धाभ्यास से बढ़ी पाकिस्तान की घबराहट, सीमा पर गश्त तेज; लीपा धमाके के बाद सतर्कता

Wed, 16 Sep 2026 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक राज, श्रीनगर

सार

पश्चिमी सीमा पर प्रस्तावित अभ्यास के बीच पाकिस्तानी सेना और वायुसेना ने एलओसी से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक अपनी गतिविधि तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की निगरानी में एलओसी के संवेदनशील इलाकों में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के 21 सितंबर से सात अक्तूबर तक प्रस्तावित बड़े युद्धाभ्यास की तैयारी से पाकिस्तान की धड़कन बढ़ गई है। पश्चिमी सीमा पर प्रस्तावित अभ्यास के बीच पाकिस्तानी सेना और वायुसेना ने एलओसी से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक अपनी गतिविधि तेज कर दी हैं। लड़ाकू विमानों की गश्त बढ़ाने के साथ अतिरिक्त सैनिकों को अग्रिम इलाकों में भेजा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान ने एलओसी के करीब आतंकी ढांचे को भी सक्रिय करना शुरू कर दिया है। पुराने आतंकी मॉड्यूल से जुड़े लोगों को अग्रिम चौकियों के आसपास तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की निगरानी में एलओसी के संवेदनशील इलाकों में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हाल के दिनों में लीपा घाटी और पुंछ के सामने स्थित नीलम घाटी में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ी हैं। इन इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों की मौजूदगी के भी इनपुट मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान एक तरफ एलओसी और आईबी पर सैन्य गतिविधियां बढ़ाकर ध्यान खींचने की कोशिश कर सकता है, वहीं दूसरी तरफ फायरिंग की आड़ में प्रशिक्षित आतंकियों के छोटे समूहों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने का प्रयास कर सकता है। इसीलिए एलओसी के नजदीक पुराने आतंकी मॉड्यूल को दोबारा सक्रिय किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर भारतीय सुरक्षा बलों ने एलओसी पर निगरानी और एंटी इन्फिल्ट्रेशन ग्रिड (घुसपैठ रोधी सुरक्षा तंत्र) को मजबूत किया है।

ऑली में भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास
भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास- युद्धाभ्यास-2026 के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह मंगलवार को उत्तराखंड की औली फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित हुआ। इस अभ्यास में दोनों देशों की ओर से 600-600 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास एक साथ उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन


उत्तराखंड के औली में 14 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की पहली इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने सैन्य टुकड़ियों को संबोधित किया। दोनों कमांडरों ने आपसी सैन्य तालमेल मजबूत करने पर जोर दिया। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी इस अभ्यास के मुख्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

ड्रोन रोधी युद्ध : इस बार दोनों सेनाओं की ओर से निगरानी और टोही अभियानों के लिए ड्रोन और स्वायत्त प्रणालियों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा अत्याधुनिक और समकालीन हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। दोनों सेनाओं के विशेषज्ञ मल्टी डोमेन वॉरफेयर की उभरती तकनीकों पर विचार साझा कर रहे हैं। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य केवल हथियारों का प्रशिक्षण नहीं, बल्कि दोनों सेनाओं के बीच कमांड, कम्युनिकेशंस, फायर सपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल प्रक्रियाओं में तालमेल मजबूत करना है।

लीपा में धमाके के बाद बढ़ी सतर्कता, खुफिया अलर्ट
सोमवार देर रात एलओसी के नजदीक लीपा घाटी के कप्पा गली बाजार में जोरदार धमाके के बाद आग लगने की घटना ने भी सुरक्षा एजेंसियों को सचेत किया है। लीपा घाटी का इलाका एलओसी के बेहद करीब होने के कारण यहां होने वाली किसी भी असामान्य गतिविधि को गंभीरता से लिया जाता है।

  • पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से जारी जनआंदोलन के कारण हालात तनावपूर्ण हैं। जम्मू-कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी के आंदोलन के चलते पाकिस्तान सरकार और स्थानीय लोगों के बीच टकराव बढ़ा है। सुरक्षा एजेंसियां इसको सामान्य नहीं मान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें