फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्तीकरण: दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये, रेखा सरकार ने दोगुना बढ़ाई प्रोत्साहन राशि

Wed, 16 Sep 2026 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

यह वृद्धि दिल्ली में कार्यरत सभी 6,725 आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे।
विज्ञापन
1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने का फैसला किया गया। यह वृद्धि दिल्ली में कार्यरत सभी 6,725 आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि सरकार लंबे समय से मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही थी। यह फैसला सरकार की प्राथमिकताओं में था, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन राशि दोगुनी करना आशा कार्यकर्ताओं के योगदान के सम्मान और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे उनके काम के प्रति उत्साह, मनोबल और सेवा निरंतरता बढ़ेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और महिला आर्थिक सशक्तीकरण को भी बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें