फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में आखिरी दिन जुटी रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देख गदगद हुए श्रीश्री

Mon, 14 Mar 2016 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महोत्सव में श्रीश्री, अमित शाह और जेटली
विज्ञापन
राजधानी निवासियों ने रविवार की अपनी छुट्टी आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के नाम की। महोत्सव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में दर्शक देश विदेश के कलाकारों की गतिविधिया देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


मंच पर कार्यक्रम शुरू होने का सिलसिला शुरू होने से पहले ही पूरा परिसर खचाखच भर गया था। इस तरह राजधानी निवासियों ने महोत्सव को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

आर्ट ऑफ लिविंग ने विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के तहत पिछले दो दिनों की भांति तीसरे दिन भी मंच पर शाम पांच बजे कार्यक्रमों की प्रस्तुति शुरू की, लेकिन राजधानी निवासियों ने परिसर में दो बजे के बाद ही पहुंचना आरंभ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीश्री ने दिल्ली वालों को दिया धन्यवाद

विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पूरा परिसर भर गया। लोगों के बैठने के लिए कुर्सी भी कम पड़ गई। देर से आने वाले लोगों को खड़े होकर ही कार्यक्रम देखना पड़ा।

आयोजकों को भी रविवार को भारी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना थी। इस कड़ी में उन्होंने तमाम ब्लाकों में अतिरिक्त कुर्सियां लगाई।

उधर महोत्सव में लगातार तीन दिन तक भारी संख्या में लोगों के आने पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्रीश्री रवि शंकर काफी गदगद दिखे और वह खुशी छुपा नहीं सके। उन्होंने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में महोत्सव को सफल बनाने के लिए राजधानी निवासियों का धन्यवाद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें