फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्री के महोत्सव में खूब रोयी रशियन कलाकार, नही कर सकी परफॉर्म

Tue, 15 Mar 2016 12:23 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग के तीन दिवसीय विश्व सांस्कृतिक समारोह में रशियन युवती के साथ ऐसी घटना घटी की वह डिप्रेशन का शिकार हो गई। परफॉर्मेंस पेश करने से पहले बदमाशों ने रशियन युवती का सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन


इस कारण वह स्टेज पर नहीं जा सकी। परफॉर्मेंस न कर पाने के कारण रशियन कलाकार डिप्रेशन में चली गई है। इस कारण वह कार्यक्रम में काफी देर तक रोती रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सायरा (बदला हुआ नाम, 29) विश्व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत आई थी।

वह कार्यक्रम के तीसरे दिन कार्यक्रम पेश करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थी और वह ग्रीन रूम के क्लब रूम में बैठी हुई थी। उसके साथ रूस की एक और कलाकार थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कलाकार बिना सामान नहीं हो सकी तैयार

विश्व सांस्कृतिक महोत्सव
जब उसका कार्यक्रम पेश करने का समय हुआ तो वह तैयार होने लगी। इसी दौरान उसने देखा कि क्लब रूम में रखा उसका सामान गायब है। बिना सामान वह तैयार नहीं हो सकी।

वह मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंची। उसी दौरान परफॉर्मेंस के लिए उसका नाम पुकारा गया। तैयार नहीं होने के कारण वह स्टेज पर नहीं जा सकी। इससे सायरा दुखी हो गई और वहीं पर जोर-जोर से रोने लगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस घटना से रशियन कलाकार डिप्रेशन में चली गई है। उसका दिल्ली में इलाज करवाया जा रहा है। दूसरी तरफ विश्व सांस्कृतिक कार्यक्रम के तीन दिन में कुछ 74 एफआईआर दर्ज की गई है।

इनमें 72 एफआईआर चोरी की और दो झपटमारी की हैं। इसके अलावा 111 गुमशुदगी (एनसीआर) की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं व एक नाबालिग भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें