फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्री रविशंकर को राज्य अतिथि का सम्मान

Sat, 29 Nov 2014 12:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में महासत्संग करने आ रहे श्रीश्री रविशंकर को राज्य अतिथि का सम्मान दिया जाएगा। इस संबंध में शासन की तरफ से जिला प्रशासन को आदेश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार यदुवंशी ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर को राज्य अतिथि का दर्जा देने के आदेश इंद्र राज सिंह (उप सचिव, मुख्यमंत्री) की ओर से प्राप्त हुए हैं।

सीडीओ ने बताया कि श्रीश्री रविशंकर 30 नवंबर को दोपहर दो बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे। वे राजनगर में अपने एक अनुयायी के यहां रुकेंगे।

शाम छह से रात आठ बजे तक कविनगर रामलीला ग्राउंड में सत्संग करने के बाद फिर राजनगर स्थित निवास पर पहुंचेंगे। एक दिसंबर को सुबह सात से आठ बजे तक सत्संग स्थल पर रुद्र पूजा होगी।
विज्ञापन


इसके बाद साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक वे चंद्रनगर में रहेंगे। तत्पश्चात सुबह 11 बजे नोएडा रवाना होंगे। इस दौरान श्रीश्री रविशंकर को प्रशासन की ओर से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें