फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRCC के 100वें वर्ष का जश्न: बिजनेस कॉन्क्लेव 17 से 19 फरवरी तक, प्री-इवेंट बना यादगार, लॉन्च हुई थीम

Tue, 17 Feb 2026 07:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एसआरसीसी बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन 17 से 19 फरवरी को एसआरसीसी कॉलेज परिसर में किया जाएगा। यह कॉन्क्लेव अपने 18वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है और इस बार इसका महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि यह कॉलेज के सौवें वर्ष के साथ जुड़ा है।
विज्ञापन
श्री राम कॉलेज - फोटो : official website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सौवें स्थापना वर्ष के मौके पर आयोजित होने जा रहे एसआरसीसी बिजनेस कॉन्क्लेव के प्री-इवेंट ने राजधानी में माहौल बना दिया। अमर उजाला मीडिया पार्टनर के रूप में इस आयोजन से जुड़ा है। 
विज्ञापन


12 फरवरी को कॉलेज परिसर में हुए इस प्री-इवेंट के दौरान कॉन्क्लेव की आधिकारिक थीम का अनावरण किया गया और तीन दिवसीय महाआयोजन के लिए मंच तैयार किया गया। इस साल कॉन्क्लेव की थीम ‘एक्सीलेंस की सदी: नीति, प्रगति और शांति को फिर से परिभाषित करना’ रखी गई है। यह थीम न सिर्फ एसआरसीसी की सौ साल की बौद्धिक विरासत को दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ी की उस जिम्मेदारी को भी रेखांकित करती है, जिसके तहत उन्हें सतत विकास, दूरदर्शी सार्वजनिक नीति और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देनी है।

17 से 19 फरवरी तक होगा आयोजन
एसआरसीसी बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन 17 से 19 फरवरी को एसआरसीसी कॉलेज परिसर में किया जाएगा। यह कॉन्क्लेव अपने 18वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है और इस बार इसका महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि यह कॉलेज के सौवें वर्ष के साथ जुड़ा है। इस ऐतिहासिक संस्करण में देश के जाने-माने नीति निर्माता, मंत्री, सांसद और सैन्य अधिकारी शिरकत करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सांसद तेजस्वी सूर्या और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जी.डी. बख्शी शामिल हैं। इनके अलावा कई नीति विशेषज्ञ, उद्योग जगत के दिग्गज और शिक्षाविद भी अपने विचार साझा करेंगे। इन सत्रों में आर्थिक ढांचे को मजबूत करने, नैतिक नेतृत्व को बढ़ावा देने, संस्थागत जवाबदेही, डिजिटल नवाचार और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।
विज्ञापन


प्री-इवेंट में रहा उत्सव का माहौल
प्री-इवेंट की शुरुआत कॉलेज परिसर में थीम रिवील से हुई, जिसे खास कार्यक्रम और मनोरंजक प्रस्तुतियों के जरिए यादगार बनाया गया। इसके बाद प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन विवेक समतानी, कौस्तुभ अग्रवाल और रजत सूद ने अपने हास्य और सहज अंदाज से छात्रों और दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान गंभीर विचार और हल्के-फुल्के मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। इसी मंच से कॉन्क्लेव की आधिकारिक थीम लॉन्च की गई, जिसने आने वाले भव्य आयोजन की झलक पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें