फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: स्कूल में पैसे मांगने के आरोप, परीक्षा में ना बैठने देने की धमकी, दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन ने की शिकायत

Tue, 17 Feb 2026 04:36 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्कूलों के बच्चों को परीक्षा में ना बैठने देने की धमकी के मामले थमने का नाम नहीं रहा है। आरोप है कि अब रोहिणी स्थित एक नामी स्कूल की तरफ से नकद तीन हजार रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूलों के बच्चों को परीक्षा में ना बैठने देने की धमकी के मामले थमने का नाम नहीं रहा है। आरोप है कि अब रोहिणी स्थित एक नामी स्कूल की तरफ से नकद तीन हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसका भुगतान नहीं करने पर वार्षिक परीक्षा में ना बैठने की धमकी दी जा रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली पेरेंटस एसोसिएशन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा मंत्री आशीष सूद व बाल आयोग अध्यक्ष रश्मि सिंह को पत्र लिखा है और स्कूल के विरुद्ध अतिशीघ्र कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने बताया कि रोहिणी के स्कूल को डीडीए से भूमि प्राप्त है। स्कूल अभिभावकों से गैरकानूनी रूप से तीन हजार की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें