फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े जाएंगे गर्ल्स हॉस्टल में कैमरा लगाने वाले

Sun, 21 Sep 2014 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा लगाने वाले आरोपियों का खुलासा कॉलेज की अंदरूनी रिपोर्ट से होगा। रिपोर्ट सोमवार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, जेएसएस कॉलेज प्रबंधन ने हिडन कैमरा मामले की जांच करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। डॉ. मीरा के नेतृत्व में गठित कमेटी सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

रिपोर्ट से ही इस बात का पता चलेगा कि आखिर कैसे लड़कियों के बाथरूम में कैमरा लगाया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए प्रबंधन ने लेडी गार्डों की संख्या में इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाए गए सुरक्षा कर्मी संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों पर नगर रखेंगे। साथ ही हॉस्टल के गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके माध्यम से आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी।

कॉलेज के प्रधानाचार्य टीएन नागभूषण ने बताया कि कमेटी अपना काम ठीक से कर रही है। इसके पीछे कौन लोग थे इसकी रिपोर्ट सोमवार को सौंपी जाएगी।

वहीं, जिस उपकरण के माध्यम से रिकॉर्डिंग की जा रही थी, उसको कॉलेज ने पुलिस को सौंप दिया। उसकी और मेमोरी कार्ड की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें