फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक था पेइंग गेस्ट से हैं पत्नी के संबंध, बच्चों के सामने काटी नस

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक विहार थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को दो महीने की तफ्तीश के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने तीन बच्चों के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस संदेह के चलते उसने पत्नी की नस काटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने क्लीनर की नौकरी करनी शुरू कर दी थी, ताकि  पुलिस उसे पकड़ न सके। उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था।

उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी विजय सिंह के अनुसार, वजीरपुर गांव में एक महिला की हत्या होने की 11 सितंबर को सूचना मिली थी। अशोक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो ज्योति नाम की महिला मृत पड़ी थी।
विज्ञापन

उसके हाथ की नस कटी हुई थी

उसके हाथ की नस कटी हुई थी। घर में उसके तीन बच्चे थे। ज्योति का पति आशीष कुमार (27) फरार था। अशोक विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आशीष कुमार की तफ्तीश शुरू की।

ज्योति की मां रानी ने बताया कि उसकी बेटी ने आशीष से करीब सात वर्ष पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से ही आशीष ज्योति से झगड़ा करने लग गया था और उस पर संदेह करता था।

पुलिस को आशीष कुमार के पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और यूपी में घूमने की सूचना मिली। अशोक विहार थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कादियान की टीम ने 17 नवंबर को आशीष को जैतपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसे लगा पत्नी के पेइंग गेस्ट से संबंध हैं

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पिछले एक वर्ष से वह आर्थिक तंगी से परेशान था। इस कारण उसका पत्नी से झगड़ा होता था। ज्योति ने एक युवक को अपने घर में पेइंग गेस्ट के तौर पर ये कहकर रख लिया था कि वह उनकी वित्तीय सहायता करेगा।

मगर उस युवक ने कभी उनकी सहायता नहीं की, बाद में उसे संदेह होने लगा था कि उसकी पत्नी के पेइंग गेस्ट पर रखे गए युवक से संबंध हैं। युवक के कमरा खाली करने के बावजूद पत्नी उससे बातें करती थी।

वारदात वाले दिन पत्नी से कहासुनी हुई तो उसने नस काटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी मूलरूप से फर्रुखाबाद (यूपी) का रहने वाला है। पत्नी की हत्या करने के बाद वह क्लीनर की नौकरी करने लगा और ट्रक में कई राज्यों में घूमता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें