शहीदी दिवस के अवसर पर 21 से 23 मार्च तक आयोजित होने जा रही एक करोड़ की कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को कैश अवॉर्ड भी दिया जाएगा। इसमें 2012-13, 2013-14 और 2014-15 तक राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रदेशभर से 1477 खिलाड़ी कैश अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। इसमें जिले के 70 खिलाड़ी शामिल हैं।
जिला खेल अधिकारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से गुडग़ांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक करोड़ रुपये का कुश्ती दंगल 21 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसमें जिले के 24 पहलवान हिस्सा लेंगे। इस मौके पर प्रदेश खेल मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके खिलाडिय़ों को कैश अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले से 70 खिलाडिय़ों को 74 लाख रुपये की अवॉर्ड राशि मिलेगी।
इन खिलाडिय़ों में श्रेया कोठारी, ज्योति कपूर, नवीन कपूर, सौरभ डुगल्ल,, वरूण, अंकित अग्रवाल, निधि अहलावत, दीपक साहू, मनप्रीति सिंह, अनूज तेवतिया, मीना कुमारी, रिया सिंह,अनमोल जैन, अनिसा सैयद, मिटी चंद, प्रवीन, राम बाबू, भूपेंद्र, ए ननली, पूजा शर्मा, कुंजदीप, सन्नी, सचिन , रजनी, गुंजन, प्रिया चौधरी, दीपिका, सोनिया,राधा भाटी, जितेंद्र, रितू, दीपक शर्मा, सौरव, मनोज, कृष्ण, खुशी, हितेश, हितेश, खुशी दहिया, सौरव ढुग्गल, सौरव दुग्गल, दीपक हुडा, अंकित अग्रवाल, राहुल त्यागी, श्रेया कोठारी, वरूण, मनदेव, निधि अहलावत, विश्वाजीत त्यागी, साहिल गुप्ता, राजू रंजन, ध्रुव गौतम, मनप्रीत सिंह, दीपक सैनी, प्रीति, लखराज, प्रकाश सुनाहर, अनीसा सैयद, अनमोल जैन आदि शामिल है।