फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की रफ्तार: कार सवार ने जनपथ रोड पर चल रहे युवक को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 30 Mar 2022 05:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। कार सवार ने सड़क पर चल रहे युवक को कुचल दिया।
विज्ञापन
इसी कार ने युवक को कुचला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपथ रोड पर थार कार ने फुटपाथ पर चढ़कर मंगलवार सुबह व्यक्ति को कुचल दिया। घायल व्यक्ति को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संसद मार्ग थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत और सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार का नंबर आने के बावजूद संसद मार्ग थाना पुलिस मंगलवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान गिरधारी(39) के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था। वह दिल्ली चाणक्यपुरी इलाके में संजय कैंप में रह रहा था। गिरधारी मंगलवार सड़क पार कर रहा था। सड़क पार कर वह फुटपाथ पर चढ़ गया। तभी लाल रंग की थार ने फुटपाथ पर चढ़ते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।

गिरधारी मौके पर ही गिर गया और कार उसके ऊपर से गुजर गई। इसके बाद कार चालक ने सामने खड़ी साइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गिरधारी को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी अमरूथा गूगूलोथ ने बताया कि कार का नंबर आ गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरधारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपी थार कार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें