फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का मिजाज तय करेगा आंदोलन की गतिः जयंत

Mon, 06 Oct 2014 06:22 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि 12 अक्तूबर को मेरठ में होने वाली महापंचायत में लोगों का मिजाज आंदोलन की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि दिल्ली में चौधरी चरण सिंह स्मारक बनाने के लिए उनकी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सकारात्मक बातचीत हुई है और महापंचायत में सपा की ओर से भी बड़े नेताओं के शिरकत करने के संकेत मिले है।

उन्हाेंने बताया कि मुख्यमंत्री के सामने बागपत को सूखाग्रस्त घोषित करने की भी मांग रखी है। सोमवार को जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर में हुए तिहरे हत्याकांड में पीड़ितों से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन


विधायक सुदेश शर्मा के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि दिल्ली में चौधरी चरण स्मारक मुद्दा जनभावनाओं से जुड़ा है।

चौधरी चरण सिंह स्मारक संघर्ष समिति के तत्वावधान में 12 अक्तूबर को मेरठ बाईपास पर होने वाली महापंचायत में शरद यादव, एचडी देवगौड़ा, लालू प्रसाद यादव, नीतिश कुमार, केसी त्यागी समेत विभिन्न राजनीति दलों से जुड़े बड़े नेताओं के आने के संकेत मिल चुके है।

महापंचायत को लेकर उनकी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत हुई है। इससे सपा के बड़े नेताओं की भी महापंचायत में शिरकत करने की उम्मीद है। एक सवाल के जवाब में जयंत ने कहा कि सरकार ने स्मारक की घोषणा नहीं की तो महापंचायत में लोगों का मिजाज आगे के आंदोलन की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन


किसानों पर दर्ज रिपोर्ट के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया और राजनीति दबाव के तहत समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर विधायक सुदेश शर्मा ने मोदीनगर विधानसभा से महापंचायत में 10 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें