हादसा गुरुग्राम में डीएलएफ फेस-वन इलाके में हुआ। जिसमें गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कोडा कार ने बाइक पर सवार चार डिलीवरी ब्वायों को कुचल दिया। चारों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
रफ्तार के कहर ने एक बार फिर चार जिंदगियों को लील लिया। गुरुग्राम में बुधवार की देर रात एक बेकाबू कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि कार चालक कहीं नशे की हालत में तो नहीं ड्राइव कर रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुग्राम में डीएलएफ फेस-वन इलाके में हुआ। देर रात करीब एक बजे दो बाइकों पर सवार चार डिलीवरी ब्वाय जा रहे थे। उसी दौरान गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कोडा कार ने चारों डिलीवरी ब्वायों को कुचल दिया।
कार की रफ्तार इतनी थी कि बाइक सवार संभल भी नहीं सके, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को आनन-फानन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चारों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से उनके घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।