आयोजकों ने बताया कि निजी वाहनों से आने वाले लोगों को परी चौक या नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर नॉलेज पार्क दो के बड़े गोल चक्कर पर पहुंचना होगा। वहां वाहन को पार्किंग में खड़ा करना होगा। पार्किंग निशुल्क होगी। वहां से पैदल या शटल बस सेवा से एक्सपो मार्ट तक पहुंच सकेंगे। एक्सपो मार्ट के गेट नंबर एक और तीन से आम जनता को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं मेट्रो से आने वाले लोगों को नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से पैदल चलकर एक्सपो मार्ट तक पहुंच सकेंगे।
एक जगह 75 जिलों के विशेष उत्पाद खरीदने की सुविधा
लोग जब भी अलग-अलग जिलों में जाते है तो वो वहां के खास उत्पाद खरीदना चाहते हैं, लेकिन व्यापार मेले में लोगों को एक जगह पर यह सुविधा मिलेगी। हॉल नंबर 9, 10, 11, 12, 14 और 15 में लोगों की खरीदारी के लिए काफी उत्पाद हैं। इनमें घर के साज-सज्जा से लेकर आर्टिफीसियल आभूषण व कपड़े आदि शामिल हैं।