फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहस्थ कुंभ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

Thu, 19 May 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
simhast kumbh mela - फोटो : bbc
विज्ञापन
सिंहस्थ कुंभ को ध्यान में रख रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 04436 हजरत निजामुद्दीन से रतलाम के लिए शुक्रवार रात के 8 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे रतलाम पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 04435 रतलाम से निजामुद्दीन के लिए 21 मई को चलेगी।
विज्ञापन


रतलाम से यह ट्रेन 4:20 बजे चलेगी व अगले दिन निजामुद्दीन 10 बजे पहुंचेगी। एसी स्पेशल ट्रेन आगरा छावनी, झांसी, बीना, विदीशा, बैरागढ़ व उज्जैन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। रेलवे ने एक अन्य समर स्पेशल ट्रेन वाराणसी-सूरत के बीच चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 09023 वाराणसी से सूरत के लिए 21 मई को चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी से रात के 9:15 बजे चलेगी व 23 मई को रात के 12:25 बजे सूरत स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन बरास्ता मडवाडीह, ज्ञानपुर रोड, इलाहाबाद सिटी, सतना, कटनी, जबलपुर, भुसावल चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार-जयनगर के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन - फोटो : Getty
एक अन्य स्पेशल ट्रेन आनंद विहार-जयनगर के बीच भी चलेगी। ट्रेन संख्या 05528 आनंदविहार से जयनगर के लिए 22 व 25 मई को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से रात के 11:45 बजे चलेगी व अगले दिन रात के 11:55 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05527 जयनगर ने आनंद विहार के लिए 21 व  24 मई को चलेगी। जयनगर स्टेशन से यह ट्रेन रात को 7:45 बजे चलेगी और अगले दिन 9:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, कानपुर, लखनऊ, बारंबंकी, गौंडा, अस्ती, गोरखपुर, देवरिया में ठहरेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें