फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पटना और जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

Sat, 21 Jun 2014 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से पटना, जयपुर और सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पटना के लिए ट्रेन आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलेगी तो जयपुर जाने वाली ट्रेन सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। इसी तरह सिकंदराबाद की ट्रेन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलेगी।
विज्ञापन


आनंद विहार-पटना सुपर फास्ट ट्रेन (02394) 22, 26 और 29 जून को रवाना होगी। ट्रेन पटना से आनंद विहार के लिए (023943) 25 और 28 जून को चलेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 30 जून तक बृहस्पतिवार को छोड़कर सराय रोहिल्ला स्टेशन से जयपुर के लिए दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी और रात के 8:05 बजे जयपुर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09705 जयपुर से भी बृहस्पतिवार को छोड़कर 30 जून तक चलेगी। यह ट्रेन जयपुर से सुबह 7.55 बजे चलेगी और सराय रोहिल्ला स्टेशन दोपहर 1:20 पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सिकंदराबाद के बीच प्रीमियम स्पेशल ट्रेन 02723/02724 चलेगी।
विज्ञापन


निजामुद्दीन स्टेशन से सिकंदराबाद के लिए प्रीमियम ट्रेन 30 जून को शाम 7:20 बजे रवाना होगी और अगली रात 8:55 बजे पहुंचेगी। सिकंदाबाद से यह ट्रेन 29 जून को सुबह 11:55 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:25 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें