फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद, देहरादून, लाल कुआं के लिए स्पेशल ट्रेन

Mon, 14 Apr 2014 02:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर हर साल की तरह इस साल भी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला से अहमदाबाद के लिए प्रीमियम ट्रेन चलाई जाएगी। यह सुपर फास्ट एसी स्पेशल ट्रेन (09417/09418) अप्रैल 14, 19, 21 और 26 को सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।

ट्रेन पालनपुर, अबू रोड, अजमेर, जयपुर और रेवाड़ी स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या (04030/04029) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लाल कुआं (उत्तराखंड) के लिए 4 अप्रैल से 27 जून तक चलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के मुख्य रास्तों पर जाम की संभावना

यह एसी समर स्पेशल ट्रेन सुबह 8:15 बजे प्रतिदिन नई दिल्ली से रवाना होगी और लाल कुआं दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन मुरादाबाद, रामपुर, रुद्रपुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन


इसी तरह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से देहरादून तक एक अन्य ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या (04053/04054) सप्ताह में पांच दिन चलेगी।

यह ट्रेन दोपहर 2:20 बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी और रात 10:00 बजे देहरादून पहुंचेगी। ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार स्टेशन पर रुकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें