फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर के बीच आज से चलेंगी विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें, दो गाड़ियों के ठहरने का समय बढ़ा

Sat, 18 Oct 2025 07:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

नई दिल्ली–मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली त्योहारी विशेष एक्सप्रेस 18 से 24 अक्तूबर तक चार यात्राओं के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार के मौके पर उत्तर रेलवे की ओर से नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर जंक्शन के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे का प्रयास है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04058/04057 नई दिल्ली–मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली त्योहारी विशेष एक्सप्रेस 18 से 24 अक्तूबर तक चार यात्राओं के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 

विज्ञापन


वापसी में मुजफ्फरपुर से शाम 4:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसमें एसी कोचों की व्यवस्था की गई है। ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, देवरिया सदर और मुजफ्फरपुर जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा। वापसी यात्रा में सिवान, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर जंक्शन पर भी ट्रेन रुकेगी।

खड़की से हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ी: रेलवे ने खड़की–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट विशेष ट्रेन की अवधि में विस्तार किया है।ट्रेन संख्या 01427/01428 खड़की–हजरत निजामुद्दीन–खड़की सुपरफास्ट विशेष अब अतिरिक्त तिथियों पर भी चलेगी। ट्रेन संख्या 01427 (खड़की से हजरत निजामुद्दीन) 26, 30 अक्तूबर, और 2 नवंबर को रवाना होगी। जबकि ट्रेन संख्या 01428 (हजरत निजामुद्दीन से खड़की) 27 , 31 अक्तूबर और 3 नवंबर को चलेगी।
विज्ञापन


रेलवे ने दो ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया
उत्तर रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पलानपुर जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि की है। अब दिल्ली सराय रोहिल्ला से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस और सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों का पलानपुर स्टेशन पर ठहराव थोड़ा लंबा रहेगा। रेलवे के अनुसार, 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस का पलानपुर आगमन समय अब रात 9:25 बजे और प्रस्थान समय 9:30 बजे कर दिया गया है।

पहले यह ट्रेन 9:18 बजे पहुंचती थी और 9:20 बजे रवाना होती थी। यह बदलाव 20 अक्तूबर 2025 से लागू होगा। वहीं, 22950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब पलानपुर पर 4:30 बजे पहुंचेगी और 4:35 बजे रवाना होगी। पहले इसका ठहराव मात्र दो मिनट का था। यह नया समय 23 अक्टूबर 2025 से प्रभावी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें