फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कांवड़ शिविरों में सफाई और मच्छर नियंत्रण पर विशेष जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मंगलवार को शाहदरा (उत्तरी) जोन के विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिविरों में स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यकर वातावरण बनाए रखना एमसीडी की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्या शर्मा ने शिविरों में सफाई व्यवस्था, जनस्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कांवड़ शिविरों और उनके आसपास नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिविरों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और अन्य मच्छर नियंत्रण उपाय प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें