फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुबह बूंदाबांदी से बदली फिजा, जलभराव ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई
विज्ञापन

-आज भी येलो अलर्ट जारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को मानसून की जोरदार बारिश हुई, जिससे दिन में ही रात जैसा नजारा दिखा। इस बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, मंगलवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आया नगर में सर्वाधिक 49.3 मिमी वर्षा हुई। बारिश के चलते सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री रहा। आया नगर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।
विज्ञापन

प्रमुख इलाकों में बारिश के आंकड़े
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को छतरपुर में 20.5 मिमी, केवीके सीआरपीएफ कैंपस में 20 मिमी और पालम में 8.1 मिमी बारिश हुई। जनकपुरी में 5.5 मिमी, लोधी रोड पर 1.1 मिमी और मयूर विहार, नारायणा व नजफगढ़ में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक के 24 घंटे में केवीके सीआरपीएफ कैंपस में 33 मिमी और आया नगर में 23.6 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन

अगले छह दिन मौसम सुहावना रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक दिल्ली में मौसम सुहावना बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पांच और छह अगस्त को अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। सात से दस अगस्त तक भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें