फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में खपाने के लिए लाया था अवैध हथियारों की खेप स्पेशल सेल ने तस्कर को दबोचा

Fri, 03 Jan 2020 10:37 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी बदमाशों को हथियार सप्लाई कर पाता, उससे पहले ही स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से 20 पिस्टल व 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी धार (मध्यप्रदेश) से अवैध हथियार लाता था और दिल्ली-एनसीआर व यूपी में सप्लाई करता था। पकड़ी गई खेप दिल्ली विधानसभा चुनाव में खपानी थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियारों की खेप किसे देनी थी।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्पेशल सेल की टीमें अवैध हथियार तस्करों पर नजर रखे हुई थीं। इस दौरान इंस्पेक्टर संजय गुप्ता को सूचना मिली थी कि राजस्थान के जिला भरतपुर के कंछान्नेर निवासी साजिद अवैध हथियार सप्लाई करने में लगा हुआ है। 

सूचना के बाद एसीपी ललित मोहन नेगी व हृदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता, इंस्पेक्टर राजेश गुप्ता, एसआई अरुण दहिया व अजय स्वामी की टीम गठित की गई। टीम ने तालकटोरा पार्क गोलचक्कर पर घेराबंदी कर साजिद को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


आरोपी के पास से .32 बोर की दस स्वचालित पिस्टल व .315 बोर की दस पिस्टल, .32 बोर के 20 कारतूस और .315 के 30 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ स्पेशल सेल में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दो से तीन हजार में पिस्टल खरीदता और चार से पांच हजार में बेचता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें