फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः चोरी के आरोप में दिव्यांग को बेरहमी से पीटा, पीड़ित मांगता रहा रहम की भीख

Fri, 03 Jan 2020 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
दिव्यांग को पीटता निगम कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत फागना चौक पर शुक्रवार सुबह तिपहिया साइकिल पर बैठे दिव्यांग युवक को एक व्यक्ति का डंडों से पीटने का वीडियो वायरल हुआ। डंडे से पीटने वाला व्यक्ति दिव्यांग पर चोरी का आरोप लगा रहा है और गाली-गलौच भी कर रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति नगर निगम का कर्मचारी बताया जा रहा है। स्थानीय कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा के पास वीडियो पहुंचने पर उन्होंने उसे गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया। उधर, डबुआ थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति हाथों में डंडा लिए तिपहिया साइकिल पर बैठे युवक को पहले गाली देते हुए बात करता है और फिर अचानक डंडे से पीटने लगता है। दिव्यांग युवक हाथ जोड़कर माफ करने की बात करते हुए कहते है कि उसे छोड़ दें नहीं तो वह मर जाएगा।
विज्ञापन


डंडे से पीटने वाला व्यक्ति युवक से पूछता है कि तेरा दूसरा साथी कहां है, तो वह कहता है कि जेल गया। इस पर वह व्यक्ति दिव्यांग को धमकाता है कि अब तू भी जाएगा और फिर डंडे से पीटने लगता है।  

इस दौरान किसी ने चोरी छिपे उसकी वीडियो बना ली। बताया जा रहा है कि डंडे से पीटने वाला व्यक्ति नगर निगम का कर्मचारी है और उसकी ड्यूटी सुबह कहीं और थी। आरोप है कि वो अपनी ड्यूटी छोड़कर वहां डबुआ कॉलोनी में घूम रहा था।

डबुआ कॉलोनी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि वीडियो उनके पास भी पहुंचा था, जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। दोनों पक्षों ने आपसी तौर पर समझौता कर लिया और किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है। 

मेरे पास यह वीडियो वायरल होते हुए पहुंचा तो इसके बारे में पूरी जानकारी ली। पता चला कि वीडियो मेरे ही विधानसभा क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी का है और पीटने वाला व्यक्ति नगर निगम कर्मचारी है। इस पर मैंने यह वीडियो प्रदेश के गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज का भेज दी और कार्रवाई की मांग की है। यदि वह दिव्यांग व्यक्ति चोर भी है तो उसे इस तरह पीटने का हक किसी को नहीं है। उसे कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर देते। - नीरज शर्मा, कांग्रेस विधायक, एनआईटी विधानसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें