फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल सेल ने 40 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन को दबोचा, मणिपुर से लाते थे माल

Tue, 24 Sep 2019 09:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश गिरोह सरगना समेत तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मादक पदार्थ तस्कर हेरोइन को मणिपुर से लाते थे और दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पश्चिमी बंगाल और बिहार में सप्लाई करते थे। 

आरोपी हेरोइन को स्कोर्पियो कार में रखकर सप्लाई करते थे। इन्होंने कार में हेरोइन को छिपाने के लिए विशेष जगह बना रखी थी।

स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार सेल को जानकारी मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह मणिपुरी, पश्चिमी बंगाल, यूपी, दिल्ली व बिहार में सक्रिय है। करीब चार-पांच महीने की तफ्तीश के बाद एसआई सुरेन्द्र सिंह ने इस गिरोह के सदस्यों की पहचान की। 
विज्ञापन


इस टीम को सूचना मिली थी कि गिरोह के मणिपुर निवासी शकील व रियाज और पश्चिमी बंगाल निवासी सुभम स्कोर्पियो कार में हेरोइन की खेप लेकर दिल्ली आएंगे। 

एसीपी निशांत गुप्ता की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की टीम ने डीए ब्लॉक, शालीमार गांव में घेराबंदी मणिपुर निवासी मो. शकील अहमद चेसम उर्फ रोनी और मो. रियाज खान व पश्चिमी बंगाल निवासी सुभांकर हलधर उर्फ सुभम दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि वह आरोपियों मणिपुर निवासी अली हसन से हेरोइन लेकर आते थे।

गिरोह सरगना मो. शकील ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले दो-तीन वर्ष से हेरोइन की सप्लाई कर रहा है। वह मणिपुर निवासी शकील से हेरोइन लेता था और सुभम हलधर समेत अन्य लोगों को सप्लाई करता था। शुभांकर ने बताया कि वह पहले सपन हलधर के लिए हेरोइन सप्लाई करता था। इसके बाद वह शकील अहमद के लिए सप्लाई करने लगा। ये शकील से हेरोइन लेकर लखनऊ निवासी शामिम को सप्लाई करता था। वह शकील का हेराइन सप्लाई करने वाले वाहक के रूप में काम करता था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें