फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः स्पेशल सेल ने एक लाख के इनामी गैंगस्टर अजय मान को दबोचा 

Thu, 30 Jan 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजय मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने परवेश मान गिरोह के गैंगस्टर अजय मान उर्फ गोली (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के छह से अधिक मामले दर्ज हैं। अजय मान मकोका केस में वांछित था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह को गैंगस्टर अजय मान की मूवमेंट के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशांत गुप्ता की देखरेख में एसआई प्रवीण कुमार व विकास कुमार की टीम तैयार की गई। टीम ने खेड़ा खुर्द गांव में घेराबंदी कर अजय मान को 28 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस अधिकारियों के अनुसार परवेश मान गिरोह के वीरेंद्र मान उर्फ काला की जितेंद्र उर्फ गोगी गिरोह ने वर्ष 2019 में बेरहमी से हत्या कर दी थी। तभी से परवेश मान गिरोह के बदमाश जितेेंद्र गोगी गिरोह के बदमाशों पर जानलेवा हमला कर रहे थे। 
विज्ञापन


परवेश मान गिरोह के सदस्यों ने गोगी गिरोह के कपिल कल्लू पर जानलेवा हमला किया था। हमला कोर्ट में पेशी के दौरान किया गया था। इसके अलावा इन दोनों गिरोह के सदस्य लोगों को रंगदारी के लिए भी कॉल भी कर रहे थे। इस बाबत परवेश मान व उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ अशोक विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

परवेश मान गिरोह के सदस्यों ने खेडा खुर्द गांव में गांव के ही सूर्या प्रकाश उर्फ बबलू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। अपने को बड़ा बदमाश दिखाने के लिए परवेश मान ने ये हत्या की थी। अजय मान परवेश मान का मुख्य सदस्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें