साइबर सिटी वालों की सूरजकुंड तक पहुंच आसान बनाने के लिए गुड़गांव रोडवेज ने तैयारी कर ली है। शुरूआत में रोडवेज ने तीन बसें जाने और तीन आने के लिए व्यवस्था की थी।
लोगों के उत्साह को देखते हुए अब रोडवेज बसों की संख्या बढ़ा दी है। गुड़गांव के लोगों में सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले को लेकर भरपूर उत्साह है।
गुड़गांव रोडवेज के महाप्रबंधक त्रिलोक चंद्र ने बताया कि गुड़गांव से मेला स्थल तक जाने वालों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। लोगों के आवागमन के लिए हर 15 मिनट पर बस सेवा उपलब्ध है।
रोडवेज महाप्रबंधक ने बताया कि गुड़गांव से 10 बस रोजाना रवाना होगी। वहीं सूरजकुंड से आने वाली बसों की संख्या 11 निर्धारित की गई है।
गुड़गांव डिपो से सूरजकुंड के लिए पहली बस सुबह 9:30 बजे निकलेगी। वहीं अंतिम बस यहां से 6:30 मिनट पर निकलेगी। रोडवेज जीएम ने बताया कि अभी सभी समान्य बसों को लगाया गया है।
जरूरत हुई तो वातानुकूलित बसों को भी लगाया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि गुड़गांव से रोजाना बड़ी संख्या में लोग मेला देखने के लिए जाएंगे।