फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑटो वाले ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर नहीं उतारेंगे सवारी

Wed, 26 Feb 2014 11:21 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने ऑटो चालकों को ग्रेटर नोएडा के परी चौक से सौ मीटर के दायरे में सवारी नहीं उतारने का निर्देश दिया है। आदेश नहीं मानने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एसपी बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को एक्टिव सिटीजन टीम द्वारा आयोजित परी चौक पर चालकों के जागरूकता शिविर में यह निर्देश दिए।

सिंह ने कहा कि ऑटो चालक यातायात के नियमों का पालन करें। गलत साइड से न चलें। ऑटो कोड को प्रचार सामग्री से न ढकें और सवारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि चालक पुलिस की आंख-कान बनकर काम करें।

पढ़ें: क्या एनसीआर का एक और टोल प्लाजा होगा फ्री?

अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखती है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि परी चौक के आसपास के सौ मीटर के दायरे में सवारियां बैठाने और उतराने के लिए ऑटो खड़ा न करें।
विज्ञापन


इससे परी चौक पर जाम लगता है। एसपी ने कहा कि वर्दी के लिए अगले माह की 25 तारीख का समय दिया गया है। उसके बाद कोई समय नहीं दिया जाएगा। शिविर में ऑटो चालकों ने पुलिस द्वारा तंग करने एवं कई बार ऑटो का शीशा तोड़ने की शिकायत की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें