फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ पर सपा का अटैक, संपत्ति की जांच शुरू

Thu, 16 Jul 2015 06:20 PM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को चारों तरफ से घेरने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के सतर्कता अधिष्ठान(विजलेंस) ने रजिस्ट्री विभाग से प्रदेश भर में अमिताभ ठाकुर, उनके परिवारजन और उनकी संस्था के नाम पर दर्ज हर तरह की प्रॉपर्टी का ब्योरा मांगा है।

प्रदेश के सतर्कता अधिष्ठान की तरफ से महानिरीक्षक निबंधन को पत्र लिखकर 1992 से 30 जून 2015 के बीच दर्ज संपत्तियों का ब्योरा मांगा गया है।
Trending Videos

संपत्ति की बारीकी से हो रही है जांच

इसका हवाला देकर प्रदेश के अपर महानिरीक्षक निंबधन की तरफ से 15 जुलाई को पत्र जारी किया गया है।

जिसमें इसमें गोंडा, बाराबंकी, बलिया, देवरिया व लखनऊ को प्राथमिकता पर रखते हुए प्रदेश भर के सभी जिलों में तैनात उप व सहायक महानिरीक्षक निबंधन से 20 जुलाई तक ब्योरा देने को कहा गया है।

पत्र में अमिताभ ठाकुर के अलावा उनकी पत्नी नूतन ठाकुर, उनके बेटे आदित्य ठाकुर और बेटी तान्या ठाकुर और इनके द्वारा संचालित संस्था के नाम अगर किसी प्रकार का कोई भूखंड, भवन, फ्लैट (1992 से 30 जून 2015 के बीच) आदि खरीदा गया हो
विज्ञापन

जांच पर अधिकारी हैं मौन

उसका विवरण प्रमाणित दस्तावेज सहित उपलब्ध कराने को कहा गया है। खासकर जिन जिलों में उनकी नियुक्ति रही है, वहां पर संपत्ति की पड़ताल ज्यादा गहनता से हो रही है।

आदेश की प्रतिलिपि मिलते ही रजिस्ट्री विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि अब तक की जांच में नोएडा में अमिताभ ठाकुर, उनकी पत्नी, बच्चे या संस्था केनाम किसी तरह की संपत्ति नहीं मिली है।

हालांकि इस बारे में जब रजिस्ट्री विभाग के स्थानीय अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें