फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत : नौ साल की बच्ची से रेप, अस्पताल में मौत

Thu, 16 Jul 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खजूरी खास इलाके में नौ साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची के पड़ोस में रहने वाला 35 साल का एक शख्स डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान बच्ची की तबीयत बिगड़ी को परिजनों को पता चला। मासूम को पहले चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी बिहारी (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

माता-पिता को मारने की देता था धमकी

पुलिस के मुताबिक सलमा (9) (बदला हुआ नाम) खजूरी खास इलाके में रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन व तीन भाई हैं।

सलमा पास के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। परिवार के मुताबिक उनकी गली में बिहारी नामक शख्स रहता है। पिछले काफी समय से वह बच्ची को डरा-धमकाकर अपने पर ले जाकर दुष्कर्म कर रहा था।

माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने बच्ची को डराया हुआ था। इस बीच 4 जुलाई को बच्ची की तबीयत खराब हुई तो मां को उसने बताया।

लोकलाज के डर से परिवार ने बात को छुपाकर नजदीकी डॉक्टर से उसका इलाज कराया। इधर, बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। 10 जुलाई को बच्ची को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

..और मासूम ने तोड़ दिया दम

वहीं से पुलिस को मामले की सूचना मिली। परिवार के बयान लेने के बाद बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, अस्पताल में मंगलवार को बच्ची की हालत बिगड़ गई।

जीटीबी अस्पताल लाने पर मंगलवार रात को ही सलमा की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार जीटीबी अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत की वजह जो भी आएगी उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें