फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत के ऑडियो कांड से हिली सपा

Thu, 25 Feb 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा संगठन में रुपये लेकर पद देने का खुलासा हुआ है। लोहिया वाहिनी में जिला सचिव का पद देने के लिए एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन


हालांकि सौदा 50 हजार में तय होने पर उसको जिला सचिव बना दिया गया। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष के पार्टी हाईकमान केनाम पर रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हो जाने से पार्टी में हड़कंप मचा है। अब इसकी शिकायत लखनऊ तक पहुंच गई है।

ऑडियो क्लिप में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिनेश नागर की आवाज है। वह हाजी जावेद से बात कर रहे हैं। हाजी जावेद को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की जाती है।
विज्ञापन


बाद में डेढ़ लाख रुपये मांगते हुए नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से मुलाकात कराने और वहां तक रुपये जाने की बात दिनेश नागर कह रहे हैं। हाजी जावेद के मजबूरी दिखाने पर 50 हजार रुपये में सौदा तय हो जाता है।

करीब 20-25 दिन पहले हाजी जावेद को लोहिया वाहिनी का जिला महासचिव बना दिया था। यह क्लिप अब लखनऊ तक पहुंच गई है। पार्टी ने इसेे गंभीरता से लिया है। अब लोहिया वाहिनी के संगठन पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

मेयर चुनाव पर सपा हाईकमान नाराज
मेयर चुनाव में करारी हार से सपा हाईकमान बेहद नाराज है। प्रदेश संगठन को लगने लगा है कि ऐसे में विधानसभा चुनावों का मिशन 2017 भी आसान नहीं है।

पार्टी हाईकमान ने प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाध्यक्षों-महानगर अध्यक्षों सहित जिला स्तरीय संगठनों के प्रमुखों को लखनऊ तलब किया है।

बुधवार शाम को प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

पार्टी हाईकमान विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए अपना लक्ष्य जारी करेगा। उम्मीद की जा रही है कि कुछ पदाधिकारियों में फेरबदल किया जा सकता है।

मुझको साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। मैंने बैनर छपवाने के लिए रुपये मांगे थे। इसको तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। मैं लखनऊ में हूं, मुख्यमंत्री को हकीकत बता दी है। मेरे ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। - दिनेश नागर, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सपा
विज्ञापन


आडियो में रुपये लेकर पद बांटने की बातचीत सामने आई है। मैंने और जिलाध्यक्ष जी ने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री से की है। उनको ऑडियो भी उपलब्ध करा दी है। दिनेश नागर जैसे लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है। - संजय यादव, महानगर अध्यक्ष सपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें