फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ सख्ती, दिल्ली में ग्रेप के दौरान 189 चालान, 7 फैक्टरी सील

Thu, 17 Oct 2019 05:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में मंगलवार से लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत निगमों ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत बीते दो दिन में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 134 और उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 55 चालान किए। साथ ही उत्तरी निगम के नरेला जोन में प्लास्टिक के प्रयोग और संभरण के लिए 7 फैक्टरी को भी सील किया गया है।

विज्ञापन


सेंट्रल जोन में निगम की टीमों ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान ठोस कचरा प्रबंधन और वायु प्रदूषण के नियंत्रण के तहत 28 साइट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदूषण फैलाने के आरोप में 24 चालान किए गए। नजफगढ़ जोन में 12 चालान कर बतौर जुर्माना डेढ़ लाख रुपये बसूले गए। पश्चिमी जोन में 5 और दक्षिणी जोन में 93 चालान किए गए। 

इस कार्रवाई के दौरान निगम ने कुल 134 चालान से 6 लाख 5 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं दूसरी ओर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चारों जोन में की गई कार्रवाई के दौरान खुले में कचरा जलाने वालों के खिलाफ 10 चालान, निर्माण कार्य से उत्पन्न धूल के लिए 14 चालान और खुले में मलबा डालने के लिए 21 चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें