फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ भारती के खिलाफ होगी कार्रवाई!

Wed, 26 Feb 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती द्वारा सोमवार को दक्षिण जोन में किए हंगामे के मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त मनीष गुप्ता व अतिरिक्त आयुक्त किरण डबराल ने सोमनाथ भारती पर जोन के उपायुक्त से ज्ञापन की प्रति मंगाई है।

सोमनाथ भारती ने मीडिया के समक्ष नगर निगम अधिकारियों पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

भारती ने उपायुक्त को सौंपी थी लिस्ट

सोमनाथ भारती ने कहा है कि नगर निगम के अधिकारी उसी निर्माणाधीन मकान को तोड़ते हैं, जिसके मालिक से पैसे नहीं मिलते। उन्होंने अवैध रूप से बन रहे मकानों की एक लिस्ट जोन के उपायुक्त को सौंपी है।

सूत्रों ने बताया कि जोन के उपायुक्त ने अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट होने के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी, लेकिन भारती के ज्ञापन के संबंध में चुप्पी साध गए। रिपोर्ट को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई संभव है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के दक्षिण जोन के अधिकारी अवैध निर्माण के मामले में बुरी तरह फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने जांच कमेटी गठित की

दक्षिण दिल्ली के अतिरिक्त आयुक्त डीएन सिंह द्वारा भी निगम अ‌धिकारियों पर उंगली उठाई जा चुकी है।

सैनिक फार्म में हाई कोर्ट की रोक के बावजूद अवैध निर्माण होने पर उपराज्यपाल संज्ञान ले चुके हैं और पूरे मामले की जांच के लिए उन्होंने एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर रखी है।

तीनों नगर निगम में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त भाजपा के वरिष्ठ पार्षदों ने दक्षिण जोन में अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट के मामले को राजनीतिक रंग देना आरंभ कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को उपराज्यपाल मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें