फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्रोतों की नए सिरे से होगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन, उद्योग, सड़क की धूल से लेकर पराली जलाने तक के उत्सर्जन का होगा आकलन, आईआईटी दिल्ली में सीएक्यूएम अध्यक्ष ने की अध्ययन की समीक्षा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असल स्रोतों की पहचान करने और उनमें अलग-अलग क्षेत्रों की हिस्सेदारी का पता लगाने के लिए उत्सर्जन सूची और स्रोत विभाजन अध्ययन किया जा रहा है। इसके तहत वर्ष 2026 को आधार वर्ष मानकर प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों से होने वाले उत्सर्जन का आकलन किया जा रहा है।

केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली में इस अध्ययन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में परियोजना समीक्षा समिति के सदस्यों, अध्ययन से जुड़ी संस्थाओं और आयोग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अध्ययन में परिवहन, औद्योगिक इकाइयों, खुले में कचरा और अन्य सामग्री जलाने, घरेलू गतिविधियों, सड़क की धूल, निर्माण कार्य, डीजल जनरेटर और कृषि क्षेत्र से होने वाले प्रदूषण को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में अलग-अलग क्षेत्रों से होने वाले उत्सर्जन के कारकों को भी नए सिरे से अपडेट किया जा रहा है। सीएक्यूएम अध्यक्ष ने संबंधित संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर अध्ययन पूरा करने के निर्देश दिए। इस अध्ययन से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के अलग-अलग स्रोतों की हिस्सेदारी समझने और नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम तय करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें