फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बच्चे के हाथ-पैर काटने जा रहा थे वो लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बच्चों का अपहरण कर उनसे भीख मंगवाने वाले गिरोह के कब्जे से छूटा एक बच्चा दादरी रेलवे पुलिस को मिल गया। बच्चे को लेने के लिए परिजन दिल्ली से दादरी आ गए हैं। देर शाम को बच्चा उनको सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित करीब 20 दिन पहले दिल्ली से दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था और सहारनपुर पहुंचा गया। वहां भीख मंगवाने वाले गिरोह ने बच्चे का एक हाथ और पैर काटने की योजना बना ली थी। इसका जानकारी होने पर मासूम किसी तरह भाग निकला।

जीआरपी के सबइंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के शालीमार निवासी राजकुमार का बेटा शिवकुमार उर्फ संजू (10) कक्षा पांच में पढ़ता है। 22 फरवरी को वह अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था और ट्रेन तथा बस में सवार होकर सहारनपुर के शाकुंभरी मेले में पहुंच गया। वहां दोस्त से बिछड़ने के बाद उसने एक होटल पर खाना मांगा था, जहां उसे नशीला खाना दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और सुन ली उसने वो प्लानिंग

जब होश आया तो वह भीख मंगवाने वाले एक गिरोह के पास था। उन लोगों उससे मारपीट की और एक कमरे में बंद कर दिया। करीब 10 दिन तक उसके साथ मारपीट की गई और कमरे में बंद रखा गया। खाने के लिए भी न के बराबर ही दिया गया था।

करीब पांच दिन पहले उसने आरोपियों को उसका एक हाथ और पैर काटने की योजना बनाकर भीख मंगवाने की बात सुन ली। इसके बाद वह रात में किसी तरह मौका पाकर भाग निकला।

पहले वह दिल्ली पहुंचा और वहां से ट्रेन में फिर बैठ गया। गाजियाबाद से जब ट्रेन चली तो उसने मंडी जाने के बारे में पूछा तो लोगों ने उसे दादरी उतार दिया। दादरी रेलवे स्टेशन पर उसे घायल अवस्था में देखकर पुलिसकर्मी ने उससे पूछताछ की और दिल्ली के संबंधित थाने में सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें